logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सिंदेवाही तहसील में तीन महिलाओं को मारने वाली बाघिन को वन विभाग ने पकड़ने में हासिल की सफलता


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के क्षेत्रीय जंगलों में वर्तमान में महुआ और तेंदूपत्ता की कटाई का मौसम चल रहा है। इसके लिए सिंदेवाही तहसील के मेंढामाल जंगल में गईं तीन महिला ग्रामीणों की बाघ के हमले में मौत हो गई। इसी के साथ चंद्रपुर जिले में पिछले 72 घंटों में बाघ के हमले में पांच महिलाओं की मौत हुई है।    

सिंदेवाही में एक बाघिन द्वारा एक साथ तीन महिलाओं को मारने की घटना से राज्य में हलचल मच गई थी। वन विभाग ने इस क्षेत्र में टीमें तैनात कर दी थीं और बाघिन को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया था।

इसी के तहत वन विभाग की टीम ने डोंगरगांव के जंगलों में इस बाघिन को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। फिलहाल बाघिन की जांच की जा रही है और बाद में उसे जंगल में छोड़ने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।