logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में शराबियों की मौज, एक साल में पी 22 करोड़ 92 लाख की शराब


चंद्रपुर: जिले में शराबबंदी का दो साल का कार्यकाल अब पूरा हो रहा है. पिछले एक साल की माने तो शराबियों ने 22 करोड़ 92 लाख 89 हजार 683 रुपये की देशी-विदेशी शराब पी है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी ही मात्रा में अवैध तरीके से शराब की बिक्री की गई है।

चंद्रपुर जिले में 2015 से 2021 तक छह साल शराबबंदी रही। पूर्व पालक मंत्री विजय वडेट्टीवार के आशीर्वाद और सरकार द्वारा गठित मद्यनिषेध समिति की सकारात्मक रिपोर्ट के बाद प्रतिबंध हटा लिया गया था। अब बैन हटाए हुए दो साल हो गए हैं। इन दो सालों में करोड़ों की शराब बिकी।

पिछले एक साल की माने तो एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक शराबियों ने 22 करोड़ 92 लाख 89 हजार 683 रुपये की शराब पी है। शुरुआत में शराब को फैशन के तौर पर लिया जाता है। और फिर यह आदत बन जाती है। शराब कई जिंदगियों को तबाह कर देती है। हालांकि शराब की बिक्री अभी भी जोरों पर है।

चंद्रपुर जिले में जब से शराब की बिक्री शुरू हुई है तब से देशी, विदेशी, बीयर और शराब की बिक्री में इजाफा हो रहा है. इससे सरकार के खजाने में करोड़ों का राजस्व जमा हो रहा है। राज्य आबकारी विभाग के रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक कोरोना काल में भी शराब की खपत खूब देखने को मिल रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बिक्री में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।