logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाली बाघिन को वन विभाग ने पकड़ा


चंद्रपुर: तीन लोगों की हत्या करने वाली बाघिन को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है। वन विभाग ने बाघिन को रविवार पांच बजे ब्रह्मपुरी अंतर्गत दक्षिण ब्रम्हपुरी वन परिक्षेत्र के अवलगांव उपक्षेत्र के हल्दी बिट, कक्ष क्रमांक. 1168 में पकड़ा है। पकड़ने के बाद बाघिन को चंद्रपुर के ट्रांजिट सेंटर में भेज दिया है। 

पिछले सप्ताह लगातार तीन घटनाओं में बाघ के हमले में तीन लोगों की जान चली गयी. 29 अक्टूबर को पलसगांव वन परिक्षेत्र के बेलारा में बाघ ने एक चरवाहे को मार डाला और अगले दिन खड़संगी वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई और फिर 1 नवंबर को हल्दी के हमले में एक किसान की मौत हो गई.

ब्रह्मपुरी वन प्रभाग के अवलगांव उप-विभाजन के अंतर्गत हलदा गांव की सयत्राबाई नामदेव कामदी (70) को बुधवार की सुबह एक बाघ ने मार डाला, जब वह कंपार्टमेंट नंबर 1168 में खेत में धान काट रही थी। तब से ब्रह्मपुरी वन विभाग का वन अमला बाघिन को पकड़ने के लिए उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

ताड़ोबा अंधारी के पशु चिकित्सा अधिकारी (वन्यजीव) डॉ. आरएस खोबरागड़े को शाम 4 बजे बाघिन के स्थान की जानकारी मिली. टाइगर रिजर्व चंद्रपुर, और आरआरटी ​​मराठा, पुलिस नायक, (शूटर) ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व चंद्रपुर, राकेश आहूजा, जीवविज्ञानी, वन विभाग ब्रम्हपुरी, ने उसे बेहोश किया और पकड़ लिया। इसके बाद बाघिन को चंद्रपुर ट्रांजिट सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया।