logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शहर में चोर बेखौफ, शादी से 34 तोला जेवर के पर्स चोरी


चंद्रपुर: शहर के एक बीजेपी पदाधिकारी की बहन की शादी नागपुर मार्ग स्थित शकुंतला लॉन में संपन्न हुई. दूल्हा-दुल्हन के मेहमान आ चुके थे. इसी बीच शादी की रस्में शुरू हो गईं, रिश्तेदार तैयार हो गए, फोटो सेशन भी शुरू हो गया. शादी समारोह के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने 34 तोला सोना उड़ा लिया. 

इस विवाह समारोह में पालक मंत्री, स्थानीय विधायक, भाजपा के पदाधिकारी समेत अन्य लोग बडी संख्या में मौजूद रहे. शादी की हड़बड़ी में चोर की नजर दुल्हन की मां के हाथ में पर्स पर पड़ी, चोर की पैनी नजर थी कि वह पर्स कहां रखेगी. इसी बीच जब दुल्हन की मां फोटो निकालने गई तो तो उसने पर्स नीचे रख दिया. मौके का फायदा उठाकर चोर ने पर्स को लेकर वहां से फरार हो गया. 

कुछ ही देर में पर्स गायब होने पर उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन पर्स का कहीं पता नहीं चला. उस पर्स में नेकलेस, चपलाकंठी, कालीपोत, छोटा मंगलसुत्र, सोने की चैन ऐसा कुल 34 तोला सोना उसमे था. इस संबंध में दुल्हन के परिजनों ने रामनगर थाने पहुचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने लान में पहुचकर सीसीटीवी फुटेज देखा. उसमें चोर पुलिस को दिखाई दिया. संबंधित मामले की जांच एलसीबी को सौपी है.