logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बंद बैंक से चोरों ने उड़ाए 14 लाख, एक महीने में तीसरी बड़ी चोरी


चंद्रपुर: बंद बैंक से 14 लाख की लूट का मामला सामने आया है। यह वारदात घुग्गुस-चंद्रपुर मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट (एमआईडीसी) स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार-रविवार की रात को हुई। चोरों ने बैंक का ताला तोड़कर रखे पैसे चुरा लिए। वहीं सोमवार को जब बैंक खुला तब यह वारदात सामने आएगी। पडोली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शिवरात्रि और रविवार होने के कारण दो दिनों से बैंक बंद था। सोमवार सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने बैंक का ताला टूटा हु देखा। इसके बाद तुरंत की बात की जानकारी पुलिस को दी गई। वारदात की जानकारी मिलते ही घटना की जानकारी मिलने पर पडोली पुलिस, स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारी व कर्मचारी बैंक पहुंचे और बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत  पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लुटरो की खोजबीन शुरू कर दी है। 

एक महीने में तीसरी बड़ी चोरी 

इस घटना से बैंकिंग हलकों में हड़कंप मच गया है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक महीने में यह तीसरी बड़ी चोरी है। पिछली दो चोरियों में चोरों ने पुदुलवार के विवाह समारोह और बोनांगीरवार के घर से 35 से 40 तोला सोना चुरा लिया था। पुलिस दोनों चोरों का पता लगाने में नाकाम रही है।