logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: महुआ चुनने गए बुजुर्ग पर बाघ का हमला, मौके पर गई जान; इलाके में दहशत


चंद्रपुर: जिले के ब्रह्मपुरी तहसील के आवलगांव क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बाघ ने महुआ के फूल चुन रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिसमें मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान मनोहर सखाराम चौधरी, अवलगांव निवासी के रूप में हुई है। बाघ के हमले में हुई बुजुर्ग की मौत के बाद परिसर में दहशत का माहौल है। 

मृतक मौसमी फूल बेचकर अपने और परिवार का जीवन यापन करते थे। शुक्रवार को बुजुर्ग सुबह अकेले ही ब्रह्मपुरी वन क्षेत्र अंतर्गत जंगल में कमरा नंबर 1 में फूल इकट्ठा करने गए। जहां वह फूल चुन ही रहे थे कि, झाड़ियों में छुपे एक बाघ ने उनपर हमला कर दिया। हमले में मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.डी. शेंडे और मेंडकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस क्षेत्र में बाघों का आतंक है और भय व्याप्त हो गया है। इसके कारण नागरिक भय में जी रहे हैं। इसलिए नागरिक मांग कर रहे हैं कि वन विभाग गश्त बढ़ाए और बाघों पर नियंत्रण करे।

बाघ के हमले में मारे गए मनोहर के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। दक्षिण वन परिक्षेत्र अधिकारी आरडी शेंडे के मार्गदर्शन में मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिवार को 10 लाख रुपये दिए गए हैं। तत्काल सहायता के रूप में 50,000 रुपये दिए गए।