logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कुएं में डूबकर बाघ की मौत, शिकार के तलाश में हादसे का शिकार


चंद्रपुर: तलोधी अंतर्गत तलोधी बा वन क्षेत्र के गोविदपुर बिट में समूह संख्या 165 स पेपर माल के खेत में शिकार की तलाश में घूम रहे एक धारीदार बाघ की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. उक्त धारीदार बाघ एक नर है और लगभग ढाई साल का है। 

तलोधी बा वन रेंज अधिकारी कन्नमवार साहब वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इस समय कुएं में पड़े बाघ को कुएं से बाहर निकाला गया. इस समय, ब्रम्हपुरी वन प्रभाग के प्रभारी सहायक वन संरक्षक एसडी हजारे, तलोधी वन रेंज अधिकारी अरूप कन्नमवार, गोविदपुर क्षेत्र सहायक आरएस गायकवाड़, तलोधी क्षेत्र सहायक माने , नेरी क्षेत्र सहायक रासेकर, पशुचिकित्सक डॉ. रविकांत खोबरागड़े, डॉ. ममता वानखेड़े ने बाघ का पोस्टमार्टम किया।

इस समय तलोधी बा पुलिस स्टेशन का स्टाफ समझौता हेतु उपस्थित था। कुएं में पड़े बाघ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृत बाघ का अंतिम संस्कार सावरगांव की एक नर्सरी में किया जाएगा।