logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: वन मंत्री के कार्यकर्ताओं के बीच बाघ-कुत्ते का खेल!


-पवन झबाड़े 

चंद्रपुर: भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में बदलाव के बाद अब एक-दूसरे को निचा दिखाने का काम शुरू हो गया है। जिले के पालक और वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के समर्थक राहुल पावड़े को चंद्रपुर महानगर के अध्यक्ष बनाया गया है। पावड़े के अध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थको ने पोस्टरबाजी शुरू कर दी है। पोस्टर में समर्थको ने उनकी तुलना बाघ से की, वहीं विरोधियों को कुत्ता बताया है। वन मंत्री के कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुए इस बाघ-कुत्ते के खेल से पार्टी के वरिष्ठ नेता काफी निराश हैं।

डॉक्टरी के पेशे से जुड़े मंगेश गुलवाड़े को अचानक रूप से बीजेपी के शहर अध्यक्ष का पद मिल गया था। उस समय अध्यक्ष पद की रेस में कईयों के नाम चल रहे थे, लेकिन गुलवाड़े के अध्यक्ष बनने से कई नेताओं की तबियत ख़राब हो गई थी। हालांकि, बाद में मुनगंटीवार ने इन बीमार कार्यकर्ताओं का इलाज अपने तरीके से कर उन्हें ठीक किया। 

दूसरी ओर, राहुल पावड़े लगातार चार वर्षों तक मनपा की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे। इसके बाद वे डिप्टी मेयर बने। इससे पावड़े की ऊंचाई बढ़ गई। शहर में कोई भी बड़ी जिम्मेदारी मुनगंटीवार पावड़े को ही देते थे, चाहे वह राज्य के वित्त मंत्री हों या न हो। वहीं, डॉ. गुलवाड़े शहर अध्यक्ष थे. इसलिए पार्टी में अनुभव और उम्र में छोटे पावड़े का व्यवहार कई लोगों को परेशान करता था। 

कुछ दिन पहले पार्टी के क्षेत्रीय निरीक्षक चंद्रपुर आये थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद यह लगभग तय हो गया था कि गुलवाडे अपना विकेट खो देंगे, यानी उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। इसलिए, कई लोगों ने शहर अध्यक्ष पद पाने के लिए मुनगंटीवार के कार्यालय की चौखट पर जाना शुरू कर दिया था। 

शहर अध्यक्ष के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गांधी, नगरसेवक सुभाष कासनगोट्टुवार का नाम सबसे आगे था। पावड़े के नाम का एक गुट की तरफ से कड़ा विरोध किया था। लेकिन मुनगंटीवार ने पावड़े पर भरोसा दिखाया और अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठा दिया। इसके बाद पावड़े के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पार्टी के भीतर विरोधियों को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी।

कार्यकर्ताओं ने पावड़े को अध्यक्ष बनने की शुभकानाएं देते हुए कई पोस्टर शेयर किये हैं। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘शेर के पाव में अगर काटा चुभ जाए, तो उसका ये मतबल नहीं कि अब कुत्ते राज करेंगे’। पावडे समर्थको ने विरोधियों की तुलना कुत्ते से कर दी है। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह विवाद मुनगंटीवार तक पहुंच गया। जिसके बाद इन पोस्टो को डिलीट किया गया। हालांकि, तब तक यह वायरल हो गया था। 

वन मंत्री के कार्यकर्ताओं के बाघ-कुत्ते के खेल से भाजपा के अन्य पदाधिकारियों का अच्छा मनोरंजन हुआ। हालांकि, अब यह खेल अब बंद हो गया है। लेकिन बीजेपी नेताओं को अब इस बात की चिंता सता रही है कि आने वाले मनपा चुनाव में और कौन से जानवर मैदान में उतरेंगे।