logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पाेंभुर्णा वन परिक्षेत्र में मृत पाई गई बाघिन


चंद्रपुर: पाेंभुर्णा वन परिक्षेत्र अंतर्गत पिपरी दीक्षित वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 543 में गाय भैंसों के झुंड में फंसी एक घायल बाघिन मृत अवस्था में पाई गई। गुरुवार शाम करीब चार बजे बेम्बल के निवासियों को गांव के पास एक बाघिन मिली। बाघिन कमजोर होने के कारण उसकी मौत हो गयी है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को जला दिया गया। बाघिन की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस बाघिन ने गाय-भैंसों के झुंड को रोक रखा था। काफी देर बाद भी बाघिन ने कोई हरकत नहीं की। इसके बाद भैंसों के झुंड द्वारा बाघिन पर हमला करने और उसे भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज से साफ था कि बाघिन कमजोर थी और उसमें शिकार करने की शक्ति नहीं थी। इसके कुछ देर बाद ही बाघिन की मौत हो जाने की बात सामने आई है।