logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: टिप्पर ने ट्रेक्टर को पीछे से मारी टक्कर, आठ गंभीर


चंद्रपुर: मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिसमें पांच पुरुष और तीन महिला शामिल है। यह घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे बल्लारपुर तहसील के दहेली गांव के पास हुई। घायलों को इलाज के लिए बल्लारपुर के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जंगोबाई यात्रा हर साल महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर जिवती तहसील के पोटा परमडोली में आयोजित की जाती है। यहां बड़ी संख्या में भक्त बैलगाड़ी, ट्रैक्टर आदि से देवी के दर्शन के लिए आते हैं। पोंभुर्णा तहसील के कई ग्रामीण ट्रेक्टर क्रमांक एमएच 34 बीएफ 2353 से गए थे। 

यात्रा के बाद वापस गांव की ओर जाते समय बल्लारपुर तहसील के दहेली गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लारपुर से सूरजगढ़ की ओर जा रहे हाइवा क्रमांक एमएच 40 सीडी 8691 ने ट्रेक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई। हादसे में पांच पुरुष और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया है कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चंद्रपुर जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।