logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ओवरलोड रेत की ढुलाई, दो ट्रकों पर राजस्व विभाग की कार्रवाई


ब्रम्हपुरी: वैनगंगा नदी तट से क्षमता से अधिक रेत परिवहन करने वाले दो हायवा ट्रकों पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की है. उक्त कार्यवाही से रेत तस्करों के बीच खलबली मच गई है.
आरमोरी तहसील के शिवणी रेत घाट से रेत ढुलाई करनेवाले तीन हायवा ट्रक ब्रम्हपुरी से नागपुर की ओर जा रहे थे. इन हायवा ट्रकों पर चालकों ने रेत ढुलाई के संदर्भ में रॉयल्टी की अनुमति होने के बाद भी उन्होने नियमबाहय रूप से क्षमता से अधिक प्रमाण में ट्रकों में रेत भरी हुई थी. 

इसकी जानकारी ब्रम्हपुरी राजस्व विभाग को प्राप्त होते ही उन्होने शहर के गंगाबाई तलमले महाविद्यालय के पास तीन ही ट्रकों को रोका. हायवा ट्रक के चालकों से पूछताछ की गई तो तीन हायवा ट्रकों में से एमएच 36 एए 5505 एवं एम.एच. 40 बी. एल 7937 हायवा ट्रक में क्षमता से अधिक रेत पायी गई. ब्रम्हपुरी राजस्व विभाग के अधिकारियों ने दोनों हायवा ट्रकों पर कार्रवाई कर ट्रकों को तहसील कार्यालय प्रागंण में जमा कर दिया है.