logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शहर में निकली तिरंगा यात्रा, नागरिकों को बांटें गए 30 हजार झंडे


चंद्रपुर: देश के 76वे आजादी दिन के मौके पर केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इस के तहत चंद्रपुर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को नागरिकों द्वारा खूब समर्थन मिला। यात्रा में चंद्रपुर मनपा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और आम जनता शामिल हुए। 

रैली को मनपा आयुक्त एवं प्रशासक विपिन पालीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस मौके पर आयुक्त ने कहा कि, "घर-घर तिरंगा अभियान में अब तक शहर में 30 हजार झंडे बांटे जा चुके हैं। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच उम्मीद है कि हर घर, हर दुकान पर तिरंगा फहराया जाए और सभी लोग एक राष्ट्र की अवधारणा को महत्व दें।

प्रियदर्शनी चौक से वरोरा नाका से सावरकर चौक से बंगाली कैंप और वापस सावरकर चौक से प्रियदर्शिनी चौक से जटपुरा गेट से आंचलेश्वर गेट से बागला चौक से अंचलेश्वर गेट और नगर निगम कार्यालय गांधी चौक पर रैली का समापन हुआ।