logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, जलकर हुई ख़ाक; युवको ने कूदकर बचाई जान


चंद्रपुर: सावली तहसील में एक दुर्घटना हुई है, जहां कार से चालक का नियंत्रण खो गया और वह पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। गनीमत यह रही कि, कार में सवार कोई भी हताहत नहीं हुआ, कार सवार तीनों समय रहते गाडी से कूद गए। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को राहुल रामचंद्र जुमनक, संजय नगर, चंद्रपुर और उनके रिश्तेदार गौरव कुसराम और सौरव कुसराम चार पहिया वाहन से असोला मेंड्याला में अपने रिश्तेदारों से लौट रहे थे, तभी चालक राहुल जुमनक ने कार से नियंत्रण खो दिया और नहर के पास एक मोड़ पर एक पेड़ से जा टकराया।

पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई और देखे-ही देखते वह ख़ाक हो गई। वहीं कार में बैठे तीनों लोगो ने समय पर रहते हुए बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल की मदद से आग बुझाई गई।