logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जलशुद्धीकरण केंद्र में अज्ञात ने की तोड़फोड़, नागरिकों में दहशत


चंद्रपुर: दुर्गापुर तहसील के ऊर्जानगर ग्राम पंचायत जलशूद्धिकरण केंद्र व जलापूर्ति परिसर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शुक्रवार और गुरुवार रात को तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। अपराधियों ने गमलों से कांच का दरवाजा तोड़ दिया। हालांकि, आरोपी कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।  सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तब यह घटना सामने आई। अपराधियों ने न केवल दरवाजे पर तोड़फोड़ की थी, बल्कि परिसर के खुली जगहों पर रोपे गए सब्जियों को ऊखाड़ कर तहस नहस कर दिया गया है। नुकसान तो किया परन्तु ले कुछ भी नहीं गया। सवाल उठता है कि फिर आया क्यों था?

पुलिस ने मामला किया दर्ज 

ग्राम पंचायत ऊर्जानगर प्रशासन ने दुर्गापुर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दी गई है। लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वह बदमाश कौन है जो रात के अंधेरे में जलशूद्धिकरण केंद्र परिसर में प्रवेश कर तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुँचाया है।

तोड़ फोड़ करने के पीछे कारण क्या?

ऐसा लगता है कि जो भी शरारती तत्व ने परिसर में प्रवेश कर तोड़ फोड़ किया है, उसका उधेश्य जलापूर्ति बाधित करने के अलावा रात में चौकीदार नहीं रखने पर इस प्रकार की परिस्थिति भी बन सकती है। ऐसा उसे दिखाना रहा होगा। अन्यथा कोई क्यों ठंड के मौसम में रात में चुपके से मेन गेट के ऊपर से पार कर जलशूद्धिकरण केंद्र में घुसेगा। तोड़ फोड़  कर नुकसान पहुचायेगा और वापस चला जायेगा।