logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कार हुई दुर्घटना का शिकार; एक की मौत, तीन गंभीर


चंद्रपुर: शिवसागर तुकुम से बाळापूर रोड पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पहचान मुकेश सरकार (29, फव्वारा चौक, ब्रह्मपुरी ) निवासी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में शुभम मैंद (29, पटेल नगर), चेतन पटेल (29, पटेल नगर) सहित एक अन्य शामिल है। सभी का इलाज निजी अस्पताल में जारी है जहां शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक स्विफ्ट डिज़ायर क्रमांक MH34K8254 से जा रहे थे। कार चेतन चला रहा था। कार जैसे ही शिवसागर तुकुम से बाळापूर रोड पर पहुंची तो तेज रफ़्तार होने के कारण चेतन का संतुलन गाडी से छूट गया और कार निचे पलट गई। इस हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला कर जाँच शुरू कर दी  है।