logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नौ तपे का दिख रहा असर, 47.1 डिग्री सेल्सियस के साथ ब्रह्मपुरी सबसे रहा गर्म


चंद्रपुर: नौ तपे का असर दिखने लगा है। दुसरे दिन यानी सोमवार को सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी में दर्ज किया गया. विदर्भ में सबसे अधिक तापमान ब्ररह्मापुरी का रहा। वहीं चंद्रपुर शहर में भी 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है क्योंकि नवतपा के दौरान तापमान बढ़ेगा. स्वास्थ्य विभाग ने भी कहा है कि तेज धूप में आहार ठीक से लेना चाहिए. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा।

चंद्रपुर शहर में जब गर्मी की तीव्रता बढ़ी तो शाम करीब साढ़े पांच बजे तूफानी बारिश हुई. महज पांच से छह मिनट ही बारिश हुई। इस बारिश से वातावरण में गर्मी और भी बढ़ गई है. हर तरफ गर्मी से लोग बेहाल हैं. किसान जल्द ही गर्मी और बारिश से राहत की प्रार्थना कर रहे हैं.