logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भालू के हमले में खेत में काम कर रही महिला गंभीर रूप से जख़्मी


चंद्रपुर: भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से जख़्मी हो गई.घटना चंद्रपुर के मूल तहसील के मोरवाही वनपरिक्षेत्र की है.जहां खेत में काम कर रही 55 वर्षीय देवकाबाई पात्रु झरकर नामक महिला पर एक भालू ने अचानक हमला कर दिया। गनीमत रही की भालू के हमले में महिला की जान बालबाल बच गई.घटना सोमवार सुबह की है. 

मूल तहसील का बड़ा इलाका जंगल से घिरा हुआ है.भालू के हमले में घायल महिला अन्य महिलाओं के साथ काम कर रही थी इसी दौरान जंगल के रास्ते आये भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू को देख सभी मजदुर महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस वजह से भालू जंगल में वापस लौट गया.

इसके बाद घायल महिला को ईलाज के लिए पहले तो मूल में उपजिला अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद उसे चंद्रपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया.महिला की हालात स्थिर है.घटना की जानकारी मिलने के बाद वनविभाग की टीम भी घटनस्थल पर पहुंची।