logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: करंट लगने से मजदुर की मौत, परिजनों ने खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग


चंद्रपुर: भद्रावती तहसील के बेलगांव में खेत पर काम करनेवाले मजदूर का छिडकांव पंम्प को चार्जिंग करते समय करंट लगने से मृत्यु होने की घटना शनिवार की मध्यरात्री घटी। लेकिन यह करंट लगने का मामला नहीं बल्कि एक दुर्घटना होने को आरोप करते हुवे खेत मालिक पर अपराध दर्ज करने की मांग के साथ रिश्तेदारों ने ग्रामीण अस्पताल को घेराव किया जिससे कुछ देर के लिए तणाव की स्थिति रही। 

स्वप्निल सुहास रासेकर उम्र 26 वर्ष निवासी बेलगांव यह करंट लगने से मरने वाले युवक का नाम है। खेतमालिक का नाम विनोद ठेकने है वह भद्रावती का निवासी है। स्वप्निल पिछले चार साल से ठेंगणे के खेत में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। घटना के दिन ठेंगणे के बेलगांव के घर स्वप्निल छिडकांव पम्प को चार्जिंग लगाते समय खुले तार को स्पर्श होने से उसकी मृत्यु हो गई। परंतु घटना की जानकारी रिश्तेदारों को नही दी गई। बेलगांव में पुलिस पहुचने पर इस घटना की जानकारी रिश्तेदारों को दी गई। 

पुलिस ने घटना का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भद्रावती ले आई। रविवार को परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और कहा कि पुलिस घटना की गहनता से जांच करे। खेत मालिक विनोद ठेंगने के खिलाफ मामला दर्ज करने और उसकी मां को आर्थिक मुआवजा देने की मांग को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पूरे दिन ग्रामीण अस्पताल का घेराव किया। घटना की गंभीरता को ध्यान में लेते हुवे आगे की जांच थानेदार विपीन इंगले के मार्गदर्शन में की जा रही है।