logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे और मेरी पत्नी को साथ आने का दिया था खुला ऑफर, सांसद बालू धानोरकर का बड़ा खुलासा


चंद्रपुर: कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत की थी उस समय उन्होंने मुझे और मेरी पत्नी को साथ आने का खुला ऑफर दिया था।" चंद्रपुर के निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार द्वारा आयोजित छह दिवसीय महाकाली खेल महोत्सव का आयोजन किया है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान धानोरकर ने यह बात कही।

धानोरकर ने कहा, "मंच पर बैठे नब्बे फीसदी नेताओं में शिवसेना का डीएनए है। भले ही हम आज कांग्रेस पार्टी में हैं, लेकिन बालासाहेब की शिवसेना हमारे खून और विचारों में है। उनके राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। जब राज्य में सत्ता का हस्तांतरण हो रहा था तो शिंदे ने हमें का साथ देने की खुली पेशकश की थी। लेकिन हम कांग्रेस पार्टी में हैं।"

जोरगेवार को भाजपा नहीं देगी टिकट

सांसद ने कहा, "जोरगेवार निर्दलीय विधायक हैं। उनके पास कई विकल्प हैं। हालांकि, यह हकीकत है कि उन्हें बीजेपी की तरफ से चंद्रपुर से विधानसभा की उम्मीदवारी नहीं मिलेगी। उनके सामने एकमात्र विकल्प कांग्रेस, राकांपा या शिवसेना है। धानोरकर ने यह भी कहा कि वह भविष्य में इनमें से किसी एक पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं।