logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिला मेडिकल अस्पताल से बच्चा हुआ चोरी, पुलिस ने छह घंटे के अंदर ढूढ़ निकाला


चंद्रपुर: जिला अस्पताल से मंगलवार सुबह बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। एक महिला ने अस्पताल से चार चार दिन के बच्चे को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छह घंटे के अंदर आरोपी महिला को वर्धा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को माँ के हवाले कर दिया है, वहीं महिला को हिरासत में ले लिया गई। आरोपी महिला का नाम जुबा सुभान शेख है।

मिली जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले बच्चे का जन्म सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ था। इसी बीच एक अज्ञात महिला पिछले तीन-चार दिनों से उसी अस्पताल में थी। महिला की नवजात बच्चे की मां से जान पहचान हो गई। इस दौरान उसने उसका विश्वास अर्जित किया। आज सुबह-सुबह उसने बच्चे को उठाया और मेडिकल कॉलेज से चली गई।

काफी समय बीत जाने के बाद भी वह नहीं लौटी। तो बच्ची की मां ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।  इसकी सूचना तुरंत नगर थाने को दी गई। बच्चे के चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और मेडिकल व अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक कैमरे में साफ नजर आ रहा था कि एक महिला बच्चे को लेकर ऑटो में बैठ कर जाती दिखाई दी। पुलिस ने संबंधित ऑटो चालक की तलाश की। उसने महिला को चंद्रपुर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। महिला बच्चे को लेकर वर्धा बस में बैठी थी।

पुलिस ने आरोपियों को चरण में देख लिया। लेकिन एक और समस्या थी। वहीं, तीन बसें वर्धा की ओर निकली थीं। उसके बाद डिपो के प्रबंधक ने तीनों एसटी चालकों से मोबाइल फोन पर संपर्क किया। और आरोपी महिला की वर्णन बताया। उनमें से एक ने कहा कि महिला हिंगनघाट पर उतरी थी।

पुलिस ने बिना एक पल की देरी किए हिंगनघाट पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने हिंगनघाट बस स्टैंड के आसपास के रास्ते में बैरिकेट लगाकर  महिला की खोज शुरू कर दी। तभी एक महिला बच्चे को लेकर घूमती नजर आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। शुरुआत में वह बार-बार पुलिस को समझाती रही कि यह मेरा बच्चा है। लेकिन आखिरकार बिंग टूट गई और उसने चंद्रपुर जिला सरकारी मेडिकल कॉलेज से बच्चा चोरी करने की बात कबूल कर ली।

महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चा सुरक्षित है और मां को सौंप दिया गया है। इससे पहले भी इस मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बच्चा अभी तक नहीं मिला है। इसके बाद यह दूसरी घटना है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है.