logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

गोंदिया से बल्लारशाह मेमू की लेटलतीफी से नागरिक परेशान, ट्रेन से उतर पैदल ही चल दिए घरों के लिए


चंद्रपुर: गोंदिया से बल्लारशाह के बीच चलने वाली मेमू संख्या (07820) नागरिकों के लिए सुविधा से ज्यादा असुविधा का कारण बन गई है। रोजाना होने वाली लेट-लतीफी के कारण यात्री परेशान हो गए हैं। ऐसा ही मंगलवार को भी भी हुआ, जिससे परेशान यात्री ट्रेन से उतर गए और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रजौली बस स्टैंड पहुंच गए।

गोंदिया से बल्लारशाह के बीच चलने वाली मेमू संख्या (07820) रोजाना सुबह 11.10 बजे गोंदिया से निकलती है और शाम 07.51 बजे बल्लारशाह पहुँचती है। मंगलवार को ट्रेन गोंदिया से 35 मिनट लेट निकली। वहीं सिंदेवाही पहुंचने तक ट्रेन तीन घंटे 45 मिनट लेट हो गई। वहीं इसके बाद रजौली स्टेशन पर एक घंटे तक खड़ी रही। इससे परेशान यात्री वहां उतर गए और बस स्टैंड पहुंचकर बस से बल्लारशाह के लिए निकल गए।