logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चिमुर में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत


चंद्रपुर: जिले के चिमूर शहर में आज बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. इससे कुछ देर के लिए तनाव उत्पन्न हो गया. आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद थमा. 

जिला परिषद कन्याशाला में आजाद वार्ड, नेहरू वार्ड के बूथ हैं. मतदाताओं की मदद के लिए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता सूची लेकर यहां मौजूद हैं. सुबह विधायक बंटी भांगड़िया, पूर्व विधायक मितेश भांगड़िया कार्यकर्ताओं के साथ यहां आये.

उनके कांग्रेस स्टॉल पर पूर्व जिला परिषद सदस्य गजानन बुटके भी पहुंचे. उनके साथ एक बाउंसर भी था. विधायक भांगड़िया ने आपत्ति जताई और बाउंसरों को वहां से चले जाने को कहा. इससे मतदान केंद्र के बाहर विवाद हो गया.

इसके बाद नारेबाजी भी की गईं. इससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. लेकिन पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर तनाव को शांत कर दिया. यह सब मतदान केंद्र के सौ मीटर के भीतर हुआ.