logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर से प्रतिभा धनोरकर होंगी कांग्रेस उम्मीदवार


-पवन झबाड़े 

चंद्रपुर: चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवारी को लेकर पिछले पंद्रह दिनों से दिल्ली में चल रही खींचतान आखिरकार आज खत्म हो गई। वरोरा विधायक प्रतिभा धानोरकर को कांग्रेस ने अगामी चुनाव में चंद्रपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस अगामी चुनाव में किसे उम्मीदवार बनाएगी इसको यह जानने के लिए उत्सुक थे। धनोरकर का मुकाबला भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार से होगा। 

2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस के बालू धानोरकर ने जीत हासिल की. वह राज्य में एकमात्र कांग्रेस सांसद थे। लेकिन उनकी असामयिक मृत्यु हो गई. उसके बाद यहां उपचुनाव नहीं हुआ. इस बीच, उनके निधन के बाद उनकी पत्नी विधायक प्रतिभा धानोरकर खुलेआम लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करती रही हैं.

कांग्रेस की परंपरा के अनुसार, मृत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्यों को नामांकित करने की प्रथा है। लेकिन, धानोरकर को नामांकन पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. राज्य के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार किसी भी हालत में धानोरकर की उम्मीदवारी नहीं चाहते थे. इसलिए उन्होंने अपनी बेटी शिवानी वडेट्टीवार को पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए कहा. पार्टी के इनकार के बाद वडेट्टीवार की ओर से कई नाम आगे बढ़ाये गये. अंत में धानोरकर के बजाय पार्टी नेताओं ने उनके सामने विकल्प रखते हुए उन्हें खुद चुनाव लडने को कहा। 

वडेट्टीवार का नाम आते ही धानोरकर के समर्थकों ने उनकी उम्मीदवारी का कड़ा विरोध किया. आख़िरकार वह लोकसभा चुनाव से हट गए और धनोरकर की उम्मीदवारी का रास्ता साफ़ हो गया. दूसरी ओर, बीजेपी पहले ही मुनगंटीवार के नाम का ऐलान कर प्रचार का नारियल तोड़ चुकी है।