logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

पाबंदी के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही शुरू, जान हथेली पर रख कर आजा रहे नागरिक


चंद्रपुर: घुग्घुस शहर के  राजीव रतन चौक स्थित रेलवे क्रासिंग पर पिछले एक साल से उड्डयन पुल का काम शुरू है, लेकिन वह अभी तक बन नहीं पाया है। पुल के निर्माण के कारण लगातार मार्ग में जाम लगता है। इसको देखते हुए प्रशासन में भारी वाहनों को इस रास्ते से जाने पर रोक लगा दी थी। लेकिन इसके बावजूद ट्रकों के धड़ल्ले से आवाजाही शुरू है। जिसके कारण आम नागरिकों को जान हथेली पर लेकर यात्रा करना पड़ा रहा है। 

राजीव चौक स्थित यह रेलवे क्रासिंग शहर के मध्य से होकर गुजरता है। जिसके कारण इस रास्ते पर रोजाना वाहनों की क़तर लगी रहती है। इसी से छुटकारा दिलाने के लिए यहां रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू हुआ है, लेकिन एक साल पूरा होने के बाद भी यह काम पूरा नहीं हो सका है। वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

हो रही दुर्घटनाएं 

निर्माणाधीन पुल और रेलवे गाड़ियों के कारण जाम रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा काम लग जाता है। वहीं रेलवे गेट पर पुलिस अधिकारी और न ही पुल का निर्माण कर रही कंपनी का कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं रहता है। जिसके कारण आएं दिन कोई न कोई दुर्घटना वहां होती रहती है। 

ट्रक चालकों से अवैध वसूली 

पाबंधी के बावजूद यहां से जाने वाले ट्रक कई लोगों की कमाई का जरिया बन गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गेटमैन और कई स्थानीय नागरिक मिलकर यहां से जाने वाले ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हैं। वहीं पुलिस को भी इसकी जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे बेख़ौफ़ होकर ट्रक चालक भारी वाहन यहां से लेकर जा रहे हैं।