logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

दुहेरी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी,आरोपी न्यायालय परिसर से गिरफ़्तार


चंद्रपुर:चंद्रपुर में दुहेरी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.अपने खेत में ही बने मंदिर में सो रहे दो किसानों की हत्या कर आरोपी मंदिर की दान पेटी चुरा ले गए थे.आरोपी का नाम मनी विश्वास है जो श्याम नगर बंगाली कैम्प का निवासी है.चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर आरोपी की गिरफ़्तारी की है.इस दुहेरी हत्याकांड में और भी आरोपियों के सामने आने की आशंका है.22 मार्च को भद्रावती तहसील के मांगली में 70 वर्षीय मधुकर खुजे ुर 60 वर्षीय बाबूराव खारकर की हत्या कर दी गयी थी.गांव से कुछ ही दुरी पर जगन्नाथ बाबा मंदिर है.इसी मंदिर से सटकर ही दोनों मृतकों के खेत थे.दोनों अपनी खेती की देखभाल के लिए रोज मंदिर में आते थे और यह सो भी जाया करते थे.22 मार्च को अज्ञात आरोपियों ने सोये हुए दोनों किसानों पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया था और दान पेटी चुरा ले गए थे.खाली दानपेटी मंदिर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुई थी.मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की रात और उसके आस पास के समय इस्तेमाल हुए मोबाइल को ट्रेस किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मनी विश्वास तक पहुंची। तफ्तीश में पता चला की मनी ने मंदिर परिसर से ही किसी को फोन किया था.आरोपी द्वारा मूल में एक शराब की दुकान में भी चोरी किये जाने की बात पता चली. आरोपी की तलाश के दौरान आरोपी मनी भंडारा जिले में लाखनी में स्थित न्यायालय परिसर के पास मिला।