logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: गणेशोत्सव के चलते चंद्रपुर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त, एक हजार होम गार्ड और राज्य रिजर्व पुलिस बल की भी टुकड़ी तैनात


चंद्रपुर: गणेशोत्सव को शांति-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रहा है. गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक जिले भर में पुलिस की अच्छी मौजूदगी रहेगी. सुरक्षा व्यवस्था में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विभिन्न थाना प्रभारी व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे. पुलिस के साथ-साथ 1000 होम गार्ड और राज्य रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी तैनात की जाएगी.

शहर के व्यस्ततम स्थानों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. प्रभारी पुलिस अधिकारी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में प्रत्येक तहसील में सार्वजनिक गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों की समन्वय बैठकें आयोजित की गईं.

इस बैठक में शांति समिति, पुलिस पाटिल से भी शांतिपूर्वक गणेशोत्सव संपन्न कराने की अपील की गई. इस बीच पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह परदेसी ने नागरिकों से शांतिपूर्वक गणेशोत्सव मनाने और पुलिस विभाग को सहयोग करने की अपील की है.