logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

भारी बारिश की वजह से चंद्रपुर शहर भर में पानी ही पानी


चंद्रपुर: भीषण बारिश की वजह से चंद्रपुर जिले में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.बुधवार सुबह से शुरू भारी बारिश के चलते एक तरह से सारा शहर ही जलमग्न हो गया.सुबह 8 बजे से ही जिले में भारी बारिश की स्थिति है.शहर की सड़कों पर पानी भरा गया जिस वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया सबसे मुश्किल भरे हालत निचके इलाकों में है.जहां सड़के तो छोड़िये लोगों के घरों में भी पानी भर गया है.शहर के गांधी चौक से जटपुरा गेट इस मार्ग पर पानी भर गया है.इसके अलावा लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोकमान्य टिलक विद्यालय आझाद बगीचा चौक, जयंत टॉकीज इन भागों में कई फुट पानी जमा हो गया था.चंद्रपुर वन विभाग के कार्यालय में भी पानी जमा हो गया.मौसम की पहली ही तेज बारिश में नाले उफान पर है.शहर के जलनगर, महसूल कॉलनी, सिस्टर कॉलनी, वडगाव, नगिनाबाग, रामनगर, बिनबा गेट, पठाणपुरा, नागपुर रोड, रहमत नगर, लखमापूर, अंचलेस्वर गेट इन भागों में लोगों के घरों में पानी घुस चुका है और नागरिक परेशान है.नागरिकों का गुस्सा बारिश पूर्व नियोजन के प्रशासन के कामकाज़ पर भी फूट रहा है.