logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पवार के अध्यक्ष पद छोड़ने के ऐलान से एनसीपी में हड़कंप, समर्थन में जिला अध्यक्ष राजेद्र वैद्य ने दिया इस्तीफा


चंद्रपुर: शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद छोड़ने के ऐलान के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। पवार के पद छोड़ने के बाद से ही एनसीपी में इस्तीफा का दौर शुरू हो गया है। बड़े पवार के समर्थन में चंद्रपुर जिला अध्यक्ष राजेद्र वैद्य सहित कार्यकारिणी ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। 

मंगलवार को  मुंबई में अपनी किताब के विमोचन कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने एनसीपी सुप्रीमो पद छोड़ने का ऐलान किया। उनके ऐलान करते ही राज्य भर में एनसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। पार्टी के कई नेताओं ने पवार के समर्थन में अपना इस्तीफा देना शुरू कर दिया। इसी क्रम में चंद्रपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेद्र वैद्य सहित पूरी कार्यकारणी ने भी पद छोड़ने का ऐलान करते हुए इस्तीफा आलाकमान के पास भेज दिया है। 

इस्तीफा देने वालों में चंद्रपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेंद्र वैद्य, महिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष बेबी उईके, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी व अन्य पदाधिकारियों का समावेश है। वैध ने इस दौरान अपना बयान जारी करते हुए कहा कि, “हम शरद पवार के नेतृत्व में पार्टी में काम करेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों ने तय किया है कि, अगर शरद पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं रहेंगे, हम भी अपने पद पर नहीं रहेंगे।”