logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर: उत्पादन प्रभावित


नागपुर:निजीकरण के ख़िलाफ़ राज्य में बिजली कर्मचारियों ने 72 घंटे की कामबंद आंदोलन की शुरुवात कर दी है.इस आंदोलन का राज्यव्यापी असर दिखाई दे रहा है.इन 72 घंटों तक हड़ताल में शामिल कर्मचारी और अधिकारी अपनी सेवाओं को बंद रखेंगे।इस हड़ताल के चलते न केवल सरकारी बिजली केंद्रों में बिजली का उत्पादन बल्कि उसका वितरण भी प्रभावित रहेगा। हड़ताल का असर इसकी शुरुवात से ही दिखाई देने लगा है.नागपुर स्थित कोराडी पवार प्लांट में बिजली कर्मचारियों से बुधवार सुबह से ही हड़ताल शुरू कर दी है.हड़ताली कर्मचारियों ने न केवल अपने काम को बंद रखा है बल्कि बिजली सयंत्रों में काम पर आने वाले कर्मचारियों को भी काम करने से रोक दिया है.हड़ताल के चलते राज्यभर में कई जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.

उधर चंद्रपुर में महाऔष्णिक बिजली केंद्र में हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया है.प्लांट में स्थित बिजली केंद्र 3 और पांच को पूरी तरह से बंद करना पड़ा है.जिसका सीधा असर 500 मेगावॉट बिजली के उत्पादन पर पड़ेगा।