logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

किसानों ने सत्ताधारियों को उनकी असली औकात दिखाई, वडेट्टीवार बोले- जनता ने भाजपा को नाकारा


चंद्रपुर: कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (MVA) बाजार समिति ने नागपुर, वर्धा, अमरावती, चंद्रपुर सहित विदर्भ के सभी प्रमुख जिलों में चुनाव जीत लिया है। चुनाव में मिली जीत पर पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार (Vijay Vadettiwar) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “देश और प्रदेश में माहौल पूरी तरह से बीजेपी (BJP) के खिलाफ है और किसानों ने आज सत्ताधारियों को नकारते हुए उनकी असली औकात दिखा दी है।”

मार्केट कमेटी के चुनाव नतीजों के बाद वडेट्टीवार ने कहा, कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी ने बीजेपी को हरा दिया है। इस राज्य के किसानों ने महाविकास अघाड़ी को स्पष्ट वोट दिया है। राज्य के विभिन्न जिलों सहित चंद्रपुर में मार्केट कमेटी चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इन सभी समितियों पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले पैनल ने अकेले दम पर दबदबा कायम रखा है।"

चंद्रपुर की 9 में से 7 मार्केट कमेटियों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि जिले की सभी मार्केट कमेटियों का चुनाव पूर्व मंत्री वडेट्टीवार के नेतृत्व में लड़ा गया है। वहीं वडेट्टीवार ने अपने ब्रम्हपुरी विधानसभा क्षेत्र के ब्रम्हपुरी और सिंधवाही बाजार कमेटी में बड़ी जीत हासिल की है।