logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण, पालकमंत्री अशोक उइके ने जिले के विकास के प्रति लिया संकल्प


चंद्रपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंद्रपुर जिला अधिकारी कार्यालय में मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पालकमंत्री अशोक उइके ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिभा धानोरकर, विधायक सुधाकर अड़बले, विधायक किशोर जोरगेवार, चंद्रपुर के जिला कलेक्टर नितिन व्यावरे, पुलिस अधीक्षक मुमुक्का सुदर्शन, नगर आयुक्त विपिन पालीवाल, जिले के प्रशासनिक अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ध्वजारोहण के बाद, पालकमंत्री ने जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया कि “चंद्रपुर जिला विकास में सदैव अग्रणी रहेगा, हम इसे अग्रणी बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”