logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बल्लारपुर जंगल में मजदूर पर हमला करने वाले बाघ को वन विभाग कैद करने में सफल


चंद्रपुर: चंद्रपुर के बल्लारपुर जंगल में मजदूर लाल सिंह मडावी पर हमला कर उसकी वाले बाघ को पकड़ लिया गया है. वन विभाग की टीम बाघ को कैद करने में सफल हुई है. 

जंगल में बांस काटने पहुंचे मजदूरों में से एक मडावी पर बाघ ने हमला कर दिया था. इस हमले में मजदूर की मौत हो गई. हमले के बाद बाघ शव के पास ही बैठा रहा. बाघ को भगाने की कोशिश करने वाली वन विभाग कर्मियों की गाड़ी पर भी चढ़ गया था.

वहीं, आज आखिरकार वन विभाग ने बाघ को बेहोश कर पिंजरे में कैद कर दिया. बंदी बाघ नर है और लगभग चार साल का है. बंदी बाघ को चंद्रपुर के वन्यजीव नर्सिंग सेंटर में भेज दिया गया है.