logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में बढ़ रहा जीबीएस, दूसरा मामला भद्रावती में आया सामने, 21 स्थानों से पानी के नमूने जांच भेजे गए प्रयोगशाला


चंद्रपुर: जिले में गलियन बर्रे सिंड्रोम फैल रहा है। चंद्रपुर जिले की भद्रावती तहसील के चंदनखेड़ा गांव में एक और मरीज पाया गया है। उसे इलाज के लिए नागपुर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे जिले के ग्रामीण इलाकों में जीबीएस फैलने की पुष्टि हो गई है। 

पहला मरीज पोंभुरना तहसील के चेक-ठाणेवासना में मिला था। अधिकारियों ने बताया कि 14 साल की लड़की का नागपुर में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब अच्छी है। इस बीच, चेक-ठाणेवासना के 940 लोगों की जांच की गई है और 21 स्थानों से पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। 

इस सर्वेक्षण में कोई भी व्यक्ति जीबीएस से पीड़ित नहीं पाया गया। दूसरे मरीज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। चंदनखेड़ा में भी एसओपी के अनुसार सर्वे कराया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग एहतियाती कदम उठा रहा है। 

देखें वीडियो: