logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर: अंधेरे में खड़े ट्रक को दोपहिया वाहन ने मारी टक्कर; एक की मौके, दूसरा गंभीर रूप से घायल


मारेगांव: अँधेरे में खड़े एक ट्रक को दो पहिया ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना घटना गुरुवार को मारेगांव से करंजी मार्ग पर खड़की मोड़ पर करीब 7.30 बजे हुई। मृतक का नाम हरिदास लक्ष्मण टेकाम  है। वहीं घायल वयक्ति का नाम किसन टेकाम है। दोनों भाई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई दोपहिया वाहन से सलाईपोड से मारेगांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनों  खड़की मोड़ पर पहुचे वहां खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। जहां हादसा हुआ वहां लाइट नहीं थी, वहीं ट्रक की पार्किंग लाइट भी चालू नहीं थी। सर पर चोंट लगने के कारण  हरिदास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल किसन को वहां मौजूद लोगो ने मारेगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए चंद्रपुर स्थानांतरित कर दिया गया। मारेगांव पुलिस इस घटना की आगे की जांच कर रही है।