logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

अतिवृष्टि: किसान जल्द से जल्द दे बैंक डिटेल, 7 दिनों में जानकारी न देने पर प्रशासन को निधि सौंपने की तैयारी


वरोरा: जुलाई, अगस्त महीने में हुई अतिवृष्टि की वजह से वरोरा तहसील के 37,307 किसानों को भारी नुकसान उठाना पडा था। प्रशासन की ओर से नुकसान ग्रस्त किसान का सर्वे कर आर्थिक सहायता के लिए सूची भेजी गई। 

सूची के आधार पर वरोरा तहसील के पीड़ित किसानों के लिए 79.23 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर कर जिलाधीश के माध्यम से तहसील प्रशासन को भेजी गई यह राशी तहसीलदार ने तलाठी, मंडल अधिकारी, नायब तहसीलदार, ग्रामसेवक, सरपंच, पोलीस पाटील इन सभी के सहयोग से लगभग 90 प्रतिशत मुवायजा अतिवृष्टी से बाधित किसानो को दिया किंतु आज भी अनेक किसानों के बैंक संबंधित डिटेल प्रशासन को नहीं मिले है। इसलिए किसानों को जल्द से जल्द बैंक डिटेल देने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से गांव गांव मुनादी कराई जा रही है। 

तहसीलदार रोशन मकवाने का प्रयास है कि जल्द से जल्द किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। किंतु तहसील के कुछ किसानों ने आज तक अपनी बैंक संबंधित जानकारी नहीं दी है इसलिए प्रशासन की ओर से अंतिम अवसर के रुप में 7 दिनों में पीड़ित किसानों से डिटेल देने की विनंती मुनादी के माध्यम से की है। इसके बाद भी जानकारी न दिए जाने पर अनुदान की राशि सरकार को लौटा दी जाएगी। इसलिए किसानों से जल्द से जल्द जानकारी देने की अपील तहसीलदार रोशन मकवाने ने की है।