logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

लड़की के पिता ने इधर शादी का प्रस्ताव नाकारा, उधर बाघ के शिकार का राज खुला; जानें पूरा मामला


चंद्रपुर: कभी-कभी किसी को न कहना जीवन भर के लिए पछतावे का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ जिले के मूल तहसील से सामने आया, जहां एक बेटी के पिता को शादी के प्रस्ताव को नकारना जीवन की सबसे बड़ी गलती बन गई। लड़के के पिता ने छह महीने पुराने बाघ के शिकार का खुलासा करते हुए लड़की के पिता को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। 

दरअसल, मूल तहसील में उथलपेठ गांव के एक युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के के पिता को इस प्रेम संबंध पर कोई आपत्ति नहीं थी और इसलिए उन्होंने पहल की और लड़की के पिता सुरेश चिचघरे के पास जाकर औपचारिक रूप से अपने बेटे की शादी के लिए लड़की का हाथ मांगा। लेकिन लड़की के पिता को यह शादी मंजूर नहीं थी. अत: उन्होंने लड़के के पिता द्वारा दिये गये प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

लड़की के पिता द्वारा इनकार करना लड़के के पिता को नागवार गुजरा। यही नहीं उन्होंने बदला लेने की बात भी कह दी। गाँव के लोग एक-दूसरे की ज़रूरतों को जानते हैं। लड़के के पिता को पता था कि लड़की के पिता ने बाघ का शिकार किया है। उन्होंने इसके बारे में और जानकारी हासिल की और इस खबर को पूरे गांव पर फैला दी।

बाघ के शिकार वाली यह खबर पुरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई। जिसके बाद लड़की के पिता के कानों तक भी यह बात पहुंची। जिसके बाद लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई की वह उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। जैसे ही शिकायत दर्ज होने की बाद युवक के पिता को लगी वह भी थाने पहुंचे गए और बाघ के शिकार का राज पुलिस के सामने खोल दिया। 

बाघ के शिकार की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत इस बात की जानकारी वन विभाग को दी। वन अधिकारीयों ने तुंरत थाने पहुंचे और आरोपी सुरेश चिचघरे सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस खबर की चर्चा लेवल मूल तहसील में नहीं बल्कि पुरे चंद्रपुर जिले में हो रही है।

आरोपियों को अदालत ने पुलिस कस्टडी में भेजा


दिसंबर 2023 में उथलपेठ के किसान सुरेश चिचघरे ने अपने धान के खेत में बाड़ लगा दी और उसमें करंट लगा दिया। इस बिजली करंट की चपेट में आकर एक बाघ की मौत हो गई। जैसे ही किसान सुरेश चिचघरे की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने बाघ के शरीर को काटकर उसे जला दिया। फिर जले हुए टुकड़ों को जोतकर एक गहरे गड्ढे में दबा दिया गया। सभी आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया और 15 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।