logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बल्लारपुर के पुलिस निरीक्षक का तत्काल करें तबादला, पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार का पुलिस अधीक्षक को निर्देश


चंद्रपुर: बल्लारपुर बाजार में दिनदहाड़े एक दुकान में आग लगाने की कोशिश और गोलीबारी की गंभीर घटना घटी. जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने चंद्रपुर पुलिस अधीक्षक को इस घटना को अत्यंत लापरवाही से निपटाकर, जनता में आक्रोश पैदा करने के लिए जिम्मेदार पुलिस निरीक्षक आसिफरजा शेख का तत्काल तबादला करने के निर्देश दिए हैं.

6 जुलाई को बल्लारपुर के मालू वस्त्र भंडार पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंककर दुकान में आग लगाने की कोशिश की. बल्लारपुर के गांधी चौक के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुए हमले से व्यवसायियों और आम जनता में दहशत का माहौल बन गया.

व्यवसायी वर्ग ने इस घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. लेकिन बल्लारपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर आसिफ़रज़ा शेख ने मामले को बहुत लापरवाही से संभाला. उनकी लापरवाही के कारण अपराधी छूटते रहे.

शेख के कृत्य से जनता अत्यधिक क्रोधित हो गई और शहर में आतंक का माहौल पैदा हो गया. जनप्रतिनिधियों ने इस पूरी स्थिति के लिए जिम्मेदार पुलिस इंस्पेक्टर आसिफरजा शेख के तबादले की भी मांग की. मामले का संज्ञान लेते हुए पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पुलिस निरीक्षक आसिफरजा शेख का तत्काल ट्रांसफर करने का निर्देश दिया.