logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Malegaon Bomb Blast Case: NIA कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी, सुधीर मुनगंटीवार बोले- लोगो को जानबूझकर फंसाने की हुई थी कोशिश


चंद्रपुर: मालेगांव बम विस्फोट मामले (Malegaon Bomb Blast Case) का फैसला आज एनआईए की विशेष अदालत (NIA Special Court) ने सुनाया और साध्वी प्रज्ञा सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया गया। अदालत ने यह फैसला सबूतों के अभाव में सुनाया है और इससे साफ है कि 17 साल बाद न्याय हुआ है।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, "इस मामले में कुछ लोगों को जानबूझकर फंसाने की कोशिश की गई थी। उस समय जनता को भी लगा था कि इस मामले में कुछ निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "उचित जांच करने के बजाय, तत्कालीन सरकार ने कुछ निर्दोष लोगों पर जबरन आरोप लगाए और उनकी जान से खिलवाड़ किया। आज 17 साल बाद अदालत ने सच्चाई सामने ला दी है और सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है।"