logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर वन विकास महामंडल के जंगल में भीषण आग; आग पर काबू पाने के प्रयास जारी


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कल 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी भीषण गर्मी के बीच आज चंद्रपुर-मूल राजमार्ग के लोहार से घंटा चौकी इलाके के जंगल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि जंगल का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया है और पूरे क्षेत्र में धुएं के गुबार छा गए हैं।

वन विभाग आग बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हालांकि, जंगल का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण आग पर नियंत्रण पाना कठिन हो रहा है। इसके चलते वन्यजीवों और पर्यावरण संतुलन को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अग्निशमन दल और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और युद्धस्तर पर आग बुझाने का कार्य जारी है।