logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

प्रसूति के दौरान बच्चे के साथ माँ की मौत,डॉक्टर के ख़िलाफ़ शिकायत


चंद्रपुर: निजी अस्पताल के प्रसूति कक्ष में 9 महीने की गर्भवती महिला और उसके 9 महीने के बच्चे की मौत हो गई.इस मामले में घर वालों ने डॉक्टर और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.घटना शहर की एक महिला डॉक्टर के अस्पताल की है.मोनिका राजेश आयतवार (32) मृत महिला का नाम है.घर वालों के मुताबिक वो मृतक गर्भवती महिला को महिला डॉक्टर ज्योति के निजी क्लिनिक में में डिलीवरी के लिए लेकर गए.ऑपरेशन थिएटर तक मोनिका खुद चलते हुए गयी लेकिन करीब आधे घंटे बाद ओटी से निकले महिला डॉक्टर के पति ने बताया की महिला और उसके बच्चे की मौत हो गयी है.मृतक महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया है की इलाज में हुई लापरवाही हुई है जिस वजह से माँ और बच्चों की मौत हुई है.परिवार वालों ने डॉक्टर के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस फ़िलहाल मामले की जाँच कर रही है.