logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

सांसद मौत से लड़ रहे, विरोधियों ने अध्यक्ष पद पर चला दावं; राजनीति में सुचिता का स्तर में गिरावट


चंद्रपुर: राज्य के इकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर मौत से जूझ रहे हैं। वह जल्द ठीक हो जाए इसको लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान भी जिले में प्रदेश कांग्रेस और धानोरकर के विरोधियों को जरा भी चैन नहीं है। सोमवार को कांग्रेस आलाकमान ने रामू तिवारी को जिला अध्यक्ष पद से हटाते हुए विधायक सुभाष धोटे को ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।  

चंद्रपुर कृषि उपज मंडी समिति चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन जिला अध्यक्ष प्रकाश देवताले और भाजपा के जिलाध्यक्ष देवराव भोंघले ने गठबंधन किया था. जीत के बाद दोनों ने जश्न में डांस किया। इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से करने के बाद देवताले को पद से मुक्त कर दिया गया। देवताले विधायक वडेट्टीवार के समर्थक हैं। इस बीच देवताले की जिम्मेदारी शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामू तिवारी को सौंपी गई। तिवारी सांसद धनोरकर के समर्थक हैं।

इसी दौरान जिला सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष संतोष रावत पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नौकरी के लिए रावत को छह लाख रुपये दिए गए। वहीं पैसे वापस नहीं करने को लेकर यह गोलीबारी की गई है। इस बात की काबुली आरोपियों ने पूछताछ में बताया है। इस मामले में बैंक के एक निदेशक से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। इसके बाद बैंक कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान कुछ निदेशकों ने नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से पैसे लिए हैं। इस आरोप को लगाते हुए तिवारी ने बैंक संचालक के नार्को टेस्ट करने की मांग की थी।

शिकायत के बाद बैंक में रावत समर्थक निदेशक और विधायक सुभाष धोटे ने तिवारी को पद से हटाने की मांग प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से क। सांसद धानोरकर का पिछले तीन दिनों से इलाज चल रहा है। उन्हें तुरंत दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया। जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद धनोरकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उधर, जिले के मुखिया धानोरकर परिवार को हिम्मत देने की बजाय रामू तिवारी को उनके पद से हटाए जाने का आनंद ले रहे हैं।