logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

मुनगंटीवार ने आंबेडकर को याद दिलाया इतिहास, कहा- बाबासाहेब को हराने कांग्रेस ने लगाई थी एड़ी चोटी का जोर


चंद्रपुर: वंचित बहुजन अघाड़ी (Vanchit Bahujan Aghadi) और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shivsena Udhav Balasaheb Thackeray) के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी को लेकर वंचित प्रमुख प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) से मुलाकात भी की है। वहीं इस गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार वंचित प्रमुख को सचेत कर रहा हैं। इसी क्रम में राज्य के पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने आंबेडकर को पुराना इतिहास याद दिलाया है। जिसमें किस तरह कांग्रेस नेताओं और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहेब आंबेडकर को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। 

कांग्रेस ने किया था आंबेडकर पर अन्याय

मुनगंटीवार ने कहा कि, 'कांग्रेस के साथ गठबंधन करते समय प्रकाश अंबेडकर को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की कांग्रेस विरोधी पृष्ठभूमि को ध्यान में रखना चाहिए।" उन्होंने कहा, " क्योंकि जब डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के पास राजनीतिक नेतृत्व की शक्ति थी तब भी उन्होंने इस बात की आलोचना की थी कि उस समय कांग्रेस ने उनके साथ अन्याय किया था।"  उन्होंने उन्हें यह भी याद दिलाया कि पंडित नेहरू खुद भंडारा लोकसभा चुनाव में बाबासाहेब को हराने के लिए मैदान में उतरे थे।

कांग्रेस विरोध पर करें विचार

वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जवाब दिया है कि वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश अंबेडकर को कांग्रेस से गठबंधन करते समय डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के कांग्रेस के विरोध की पृष्ठभूमि पर विचार करना चाहिए।

भारत रत्न देने में भी किया गलत

मुनगंटीवार ने यह भी याद दिलाया है कि बाबा साहेब को भारत रत्न देते समय भी कांग्रेस ने गलत किया था। उन्होंने यह भी कहा कि इन विभिन्न घटनाओं को लेकर बाबासाहेब अंबेडकर को कांग्रेस द्वारा बार-बार गलत बताया गया। इसलिए उन्होंने प्रकाश अंबेडकर को सलाह दी है कि वे सोच-समझकर नेतृत्व करते हुए निर्णय लें।

यह भी पढ़ें: 

  • "बिना योजना के किया गया था प्रस्तावित", जल संरक्षण योजनाओं पर मुनगंटीवार ने वडेट्टीवार को अदालत जाने की दी चेतवानी