logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर के मुस्लिम समुदाय ने लिया सराहनीय निर्णय, ईद-ए-मिलाद का जुलुस अगले दिन निकालने का फैसला


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद दोनों एक ही दिन 28 सितंबर को पड़ रहे हैं. इससे दोनों त्योहार मनाने में परेशानी होने की समाज में आशंका थी। हालाँकि, चंद्रपुर के मुस्लिम समुदाय के एक फैसले से इस समस्या का समाधान हो गया है।

मुस्लिम समुदाय ने निर्णय लिया है कि 28 की जगह वह 29 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकालेंगे। इस फैसले से गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद दोनों उत्साह से मनाने में मदद मिलेगी।

दादमहल के मदरसे में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों और मस्जिद के प्रमुख के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद दोनों त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इसके मुताबिक, ईद-ए-मिलाद का जुलूस 28 सितंबर की बजाय 29 सितंबर को होगा।

अब इस निर्णय की चंद्रपुर शहर में हर स्तर से सराहना हो रही है। माना जा रहा है कि इस फैसले से हिंदू-मुस्लिम सौहार्द बढ़ाने में मदद मिलेगी।