logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

विधायक की सख्त माँग पर डीपीडीसी बैठक में ही कार्यकारी अभियंता निलंबित, प्रशासन में खलबली


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: चंद्रपुर जिल्हा नियोजन समिति की बैठक में उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब चिमूर के विधायक बंटी भांगड़िया ने जिल्हा परिषद के निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिल्हा परिषद के कार्यकारी अभियंता विवेक पेंढे पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप जड़ दिया। उन्होंने मंच से दो टूक कहा – "ऐसे अधिकारियों की अब खैर नहीं, तत्काल निलंबन किया जाए!"भांगड़िया के आरोपों को चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार ने भी समर्थन देते हुए कहा, " यह सिर्फ लापरवाही नहीं, यह सिस्टम के साथ खिलवाड़ है

इन दो विधायकों के आक्रामक तेवर और बाक़ी जनप्रतिनिधियों के समर्थन के बाद, सभागृह में एक समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई। अंततः पालक मंत्री. डॉ. अशोक उईके को दखल लेनी पड़ी और उन्होंने आदेश जारी कर दिए कि "सक्ती की छुट्टी पर प्रस्ताव तुरंत बनाएं, आठ दिनों में जांच बैठाई जाए। सेवानिवृत्ति के बाद दावा नहीं मिलेगा, इसका ध्यान रखा जाए 

पालकमंत्री के आदेश से जिला प्रशासकीय अधिकारीयो में हळकम

यह चंद्रपुर जिल्हा परिषद के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी कार्यकारी अभियंता को इस तरह जिल्हा नियोजन समिती की सभा मे सस्पेंड करणे के लिये  प्रस्ताव तयार करणे का आदेश दिया गया है गया है। इस कदम ने प्रशासनिक हलकों में हळकम मच गया है।इस विषय पर प्रतिक्रिया लेने के लिए कार्यकारी अभियंता विवेक पेंडे फोन किया पर उन्होने फोन उठाया  इसलिये उनकी प्रतिक्रिया मिल नही पायी।