logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

'ताडोबा' की ऑनलाइन बुकिंग बंद, 12 करोड़ रुपये का घोटाला, फैसला आने तक करना होगा इंतजार


चंद्रपुर: विदर्भ के प्रसिद्ध ताडोबा नेशनल पार्क में अब ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है. ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के ऑनलाइन पर्यटन पंजीकरण में 12 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है.

इस फैसले का असर मुख्यतः दिवाली, क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों पर ताडोबा घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों पर पड़ने वाला है. पर्यटन पंजीकरण बंद होने से अब रिज़ॉर्ट बुकिंग, जिप्सी बुकिंग, टैक्सी बुकिंग सब रुक गई है.

ऑनलाइन बुकिंग के लिए जिम्मेदार डब्ल्यूसीएस कंपनी पर वन विभाग ने 12 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इस संबंध में वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल यह विवाद कोर्ट में है. इस कारण मामला सुलझने तक ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में सफारी बुकिंग बंद करने का निर्णय लिया गया है.