logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

ओवरटेक करना दोपहिया चालक को पड़ा भारी; एसटी से हुई जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत


चंद्रपुर: सामने चल रही कार को ओवरटेक करना दोपहिया चालकों को भारी पद गया। सामने से आ रही राज्य परिवहन निगम की बस से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटाइकिल में सवार दोनों युवको की मौत हो गई। वहीं एसटी सड़क के निचे उतर कर पलट गई। जिसमें सवार यात्री घायल हो गए। मृतक युवकों की पहचान प्रफुल गुरुनुले (27) और संदीप कोकोडे (31) मूल तहसील निवासी के रूप में हुई है। यह हादसा सोमवार सुबह 10 बजे हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मूल तहसील के फुस्कुटी से दोपहिया वाहन से निकले। मूल से दो किलोमीटर ही निकले थे की सामने चल रही कार को ओवरटेक करने का कोशिश की। जैसे ही वहाँ को साइड में किया, सामने से आ रही एसटी महामंडल की बस क्रमांक एमएच 07 सी 9158  से जोरदार भिड़ंत हो गई। बस मूल से चामोर्शी जा रही थी।इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

युवको को सामने आते देख बस चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। जिसमें बस नीचे उतरकर पलट गई। जिसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए  उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है।