logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: दर्दनाक घटना, घर के अंदर खेल रहे चार साल के बच्चे को बाघ जंगल में लेकर भागा 


चंद्रपुर: जिले में जंगली जानवरों की समस्या दिन ब दिन गंभीर होती जा रही है। ऐसी ही एक घटना सवाली तहसील में सामने आई है, जहां घर में खेल रहे चार वर्षीय बालक को बाघ लेकर जंगल में भाग गया। बच्चे का नाम हर्षल संजय कारमेगे है। इस घटना के सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया। वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी गांव में पहुंच कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब आठ बजे जब हर्षल घर के आंगन में था तभी एक बाघ वहां आ गया और जंगल में ले गया। यहां चार-पांच साल के बच्चे को बाघ उठा ले जाने की घटना पहले भी हो चुकी है। बताया जाता है कि संजय के बेटे को एक बाघ घर के सामने से उठा ले गया था। मां के ठीक सामने बाघ ने हमला कर दिया और उसे उठा ले गया तो मां की चीख निकल गई।

पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत गांव में दाखिल हुए। वन विभाग व गांव के लोगों की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया।