logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

अमृता फडणवीस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर पुलिस की कार्रवाई,हालही में भाजपा में हुआ था शामिल


चंद्रपुर :उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को सीधे जिले से बाहर किये जाने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है.यह कार्रवाई किसी और पर नहीं भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्त्ता पर की गई है जो कुछ दिन पूर्व ही मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुआ था.जिस शख़्स पर पुलिस की कार्रवाई की गई है वह खेमदेव गरापल्लीवार पिछले कई वर्षों से राजनीति में हैं। वह गोंडपिपरी ग्राम पंचायत का सदस्य रह चूका है । जबकि उसकी पत्नी पत्नी शारदा गरपल्लीवार गोंड़पिपरी की ही पार्षद  हैं। शारदा निर्दलीय चुनाव जीती थी।  इसके बाद विधायक सुभाष धोटे के नेतृत्व में गरपल्लीवार दंपत्ति कांग्रेस में शामिल हो गए थे.इसी बीच खेमदेव गरपल्लीवार ने अमृता फडणवीस को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी.जिसे लेकर भाजपा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसके बाद खेमदेव गरपल्लीवार और उनकी पत्नी पार्षद शारदा गरपल्लीवार वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे.भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिले से बाहर किये जाने की कार्रवाई की है.गैरपल्लीवार के खिलाफ जमीन कब्जाने, छेड़छाड़, धमकी देने, मारपीट करने और शांति व्यवस्था भंग करने के कई मामले दर्ज हैं।