logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सीडीसीसी बैंक के चेयरमैन संतोष सिंह रावत के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनोहर पौनकर ने मेल के माध्यम से चंद्रपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के बाद सहकारी मंडल में हड़कंप मच गया है। 

पौंकर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब संभाजीनगर में बैंक के सीईओ कल्याणकर के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, तो उन्होंने सीडीसीसी बैंक के सीईओ के रूप में नियुक्ति करते समय इस अपराध को छिपाकर बैंक के निदेशकों और ग्राहकों को धोखा दिया।

शिकायत के मुताबिक, पौनकर ने मांग की है कि बैंक अध्यक्ष ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों और सहकारिता मंत्रालय को गुमराह किया और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।