logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

सच्चाई की तरफ मुड़ती है सत्ता; उद्धव पर नड्डा का प्रहार, कहा- सत्ता के लिए विचारों से किया समझौता


चंद्रपुर: भारतीय जनता पार्टी के मिशन 145 की शुरुवात सोमवार से चंद्रपुर से हुई.देश भर की ऐसी 145 लोकसभा सीट जहां भाजपा के प्रत्याशी पिछले लोकसभा चुनाव में 1 लाख से कम मतों के अंतर के हारे है. वहां भाजपा ने लक्ष्य केंद्रित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव प्रचार अभियान की शुरुवात की है.

चंद्रपुर से इसकी शुरुवात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया और अभियान की शुरुवात की. अपने भाषण में नड्डा ने कांग्रेस की जबरदस्त आलोचना की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। 

नड्डा ने कहां की सत्ता भी सच्चाई की ओर मुड़ती है,शिवसेना और उद्धव ठाकरे ने स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ और भाजपा के साथ गठबंधन को तोड़ पीठ में छुरा घोपकर महाविकास आघाड़ी सरकार की सत्ता स्थापित की थी. उद्धव ने यह सिर्फ सीएम की कुर्सी हासिल करने के लिए किया था लेकिन सत्ता सच्चाई की ओर मुड़ती है.इसलिए भाजपा ने एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर एकबार फिर अपना प्राकृतिक गठबंधन तैयार किया।

आज हमारी सरकार है और जब से यह सरकार आयी है राज्य में विकास को गति मिली है.नड्डा ने कहा पिछली सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था.इस सरकार में उद्धव की शिवसेना,कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस ऐसे तीन खजाने खुल गए थे.